This Blog is Created By Aman kumar
Em@il ID- Kumarboyaman5022@gmail.com
By Facebook-Aman kumar
पाठ संख्या 6 ( संस्कॄत भाषा )
प्रश्न-1 संस्कृत साहित्य किस भाषा में लिखा गया है ?
उत्तर-1 हमारा प्राचीनतम साहित्य जिस भाषा में लिखा गया है उसे संस्कृतभाषा , देववाणी या सुर भारती के नाम से जाना जाता है। ( page no.19 पर 1st line se)
प्रश्न-2 संसार की समस्त परिष्कृत भाषाओँ में कौनसी भाषा परिष्कृत है ?
उत्तर-2 संसार भर की समस्त परिष्कृत भाषाओं में संस्कृत भाषा ही प्राचीनतम है | संस्कृत लिखने और बोलने वालों नें संस्कृति एवं सभ्यता का निर्माण किया है | भारत की अन्य अनेक भाषाएँ संस्कृत से ही निकली हैं | (page no.19 पर 1st para se )
प्रश्न-3 संस्कृत का मौलिक अर्थ क्या है ?
उत्तर-3 संस्कृत भाषा का मौलिक अर्थ = संस्कार की गई भाषा |संस्कृत भाषा का पहला प्रयोग वाल्मीकीय रामायण में देखने को मिलता है | जब भाषा का सर्व साधारण में प्रयोग कम होने लगा तब पालि एवं प्राकृत भाषाएँ बोलचाल की भाषाएँ बन गईं | तब विद्वान् लोंगों नें प्राकृत भाषा से भेद दिखलाने की दृष्टि से संस्कृत नाम दे दिया | ( page 19 पर 2nd para से full para)
प्रश्न-4 संस्कृत भाषा और भारतवासियों का माता और पुत्र का सम्बन्ध किस प्रकार का है ?
उत्तर-4 संस्कृत और भारतवासियों का सम्बब्ध माता –पुत्र का है | संस्कृत सब भाषाओं से प्राचीन है |अत एव संस्कृत सब भाषाओं की जननी है |इसके सामान मृदुलता,मधुरता , व्यापकता और किसी भाषा में नहीं है |अतः हम सबको संस्कृत का अध्ययन अवश्य करना चाहिए | अपने अस्तित्व की रक्षा के लिए भी संस्कृत को पढना चाहिए | (pg.19 पर 3rd para )
प्रश्न-5 संस्कृत साहित्य के किन्ही दो ग्रन्थ और लेखकों के नाम लिखिए ?
कालिदास लिखित
|
वेदव्यास लिखित
|
भर्तृहरि लिखित
|
कौटिल्य लिखित
|
मेघदूत
|
गीता एवं महाभारत
|
नीतिशास्त्र
|
अर्थशास्त्र
|
प्रश्न संख्या -6 (उत्तर सहित ) अर्थ शास्त्र के लेखक कौटिल्य जी हैं |
प्रश्न संख्या -7 गुरु गोबिंद सिंह जी ने संस्कृत के लिए क्या किया |
उत्तर-7 गुरु गोबिंद सिंह जी संस्कृत के बहुत बड़े भक्त थे | इन्होनें अपने शिष्यों को संस्कृत पढने काशी भेजा था | इनके संस्कृत प्रेम के कारण ही सिख रियासत में निःशुल्क पाठशालाएं चलती थीं | (page 20 पर 3 rd para full )
प्रश्न संख्या -8 हमें संस्कृत भाषा का अध्ययन क्यों करना चाहिए ?
उत्तर-संख्या -8 हमें संस्कृत भाषा का अध्ययन अवश्य करना चाहिए क्योंकि-
1. संस्कृत भाषा= नियमों में चलने के कारण सीखने में किसी दूसरी भाषा की अपेक्षा अधिक सरल है | 2. इसके जैसी=सरलता, मधुरता,सरसता एवं भावों के आदानप्रदान की क्षमता अन्य किसी भाषा में नहीं दिखाई देती | 3. वैदिक साहित्य =और धार्मिक ग्रन्थ आदि भी इसी भाषा में लिखे गए हैं | 4. संस्कृत लिखने= और बोलने वालों नें संस्कृति एवं सभ्यता का निर्माण किया है | 5. भारत की अन्य= अनेक भाषाएँ आदि भी संस्कृत से ही निकली हैं | अत: हम सभी को संस्कृत अवश्य पढनी चाहिए |
प्रश्न संख्या -9 संस्कृत किनकी भाषा है ?
उत्तर-9 संस्कृत केवल हिन्दुओं की भाषा है या हिन्दू साहित्य है ऐसा कहना गलत है | संस्कृत मानव मात्र की भाषा है और संस्कृत को पढने का मानव मात्र को अधिकार है | इस भाषा के समान मृदुलता मधुरता और व्यापकता किसी भाषा में नहीं है | संस्कृत में ज्ञान-विज्ञान एवं अध्यात्म विद्या का विशेष उल्लेख मिलता है | (page 21 पर last para )
प्रश्न-संख्या -10 क्या संस्कृत विश्व भाषा बन सकती है |
उत्तर-संख्या -10 हाँ | संस्कृत विश्व भाषा बन सकती है | आज संसार के विद्वान मानने लगे हैं कि- कम्प्युटर के लिए सबसे सरल और उपयुक्त भाषा संस्कृत है | यदि ऐसा हो जाए तो आज भी संस्कृत विश्वभाषा बन सकती है |
No comments:
Post a Comment